गुरुवार, 15 मार्च 2018

संत सुधीर कह गए देश में, अब अच्छे दिन आएंगे..



संत सुधी कह गए देश में, अब अच्छे दिन आएंगे..
गूगल से साभार
मेहनतकश औ मालदार सब, भीख मांगकर खाएंगे....

जब बापू रफ्तार में होंगे, अन्ना ब्रेक लगाएंगे.
भ्रष्टाचार मिटाने वाला एक झंडा लाहराएंगे.
सवा सदी के दल से एक युवराज का चेहरा पनपेगा
शर्म, शूचिता, सच्चाई का नया केजरी चमकेगा..

आरक्षण की ज्योति जलेगी, अंधियारा अपनाएंगे...3!!
गूगल से साभार
संत सुधी कह गए देश में अब अच्छे दिन आएंगे...!!!!

हर मुट्ठी मोबाइल होगा, सब मॉडर्न बन जायेंगे...
निज घर में संवाद न होगा,दुनिया से बतियाएंगे
बदलेंगे सरकार, बदल जायेंगे सब कानून यहाँ.
सस्ती होंगी कारें, महंगा राशन पानी नून यहाँ

छोड़छाड़ परिवार जो सिंगल, वे सबको समझाएंगे....1!!
 संत सुधी कह गए देश में अब अच्छे दिन आएंगे...!!!!

उद्यम होंगे बंद 'हाल', तरसेंगे पाई पाई को..
तंग 'हाल'तरसेंगे नौकरी, रोटी और दवाई को..
खुलेंगी परतें घोटालों की,नीरव और सहारों की
और सुर्खियां रोज बनेंगी, नए-नए गद्दारों की....

जो लुटवाए देश अभी तक,ऊंगली वही उठाएंगे....2!!
संत सुधी कह गए देश में अब अच्छे दिन आएंगे...!!!!

कौमों में तकरार हो कैसे,मजहब यही सिखाएंगे
और खबरची मौलवी महराजों को रोज लड़ाएंगे
अनपढ़-पढ़े लिखों में होगा हरदिन घालमघाल यहाँ
पंथ प्रान्त और परिवर्तन का अनसुलझा जंजाल यहाँ

संविधान बेचारा होगा, सब इसको लतियाएंगे....4!!..
संत सुधी कह गए देश में अब अच्छे दिन आएंगे...!!!!

पर चिंता की बात नहीं, फिर समय का पहिया डोलेंगे 
बदलेंगे सरकार 'मुहाना' ,  राजकोष का खोलेंगे?
भ्रष्टाचार की बारिश होगी,फिर भारत हरियाएगा
कंगालों की जेब भरेगी, हर चेहरा मुस्कायेगा...

हर हाथों में शक्ति होगी, बांट बांट कर खाएंगे.....5!!
संत सुधी कह गए, देश में अब अच्छे दिन आएंगे...!!!!
-सुधीर शर्मा 9892372258

कोई टिप्पणी नहीं: